लखनऊ:ः 03 जून, 2025:ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकसित भारत के लक्ष्य के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह हम सबका सौभाग्य है कि देश की आजादी के अमृतकाल में भारत को दुनिया का सबसे यशस्वी नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में प्राप्त हुआ है। आगामी दिनांे में प्रदेश, जनपद, मण्डल स्तर और शक्ति केंद्र स्थल पर इन 11 वर्षों की उपलब्धियांे से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ काॅमनमैन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत का अमृत काल-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 06 मोर्चे और 22 से 23 प्रकोष्ठ हैं। यह अपने आप में सबको अपने साथ समाहित कर लेते हैं। इसमें अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र और लाभार्थी अर्थात समाज का हर व्यक्ति इन कार्यक्रमों/अभियान का हिस्सा बन जाता है। सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित विषयों को लेकर गोष्ठियां आयोजित करें और उन्हें ही वक्ता बनाएं। इन गोष्ठियों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अवश्य शामिल करें, जो इन कल्याणकारी योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों से लोगों को अवगत कराएं। सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित प्रचार सामग्री भी लोगों को उपलब्ध करायी जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीब लाभार्थी जब स्वयं अपनी जुबानी बोलेगा, तो उसका एक बड़ा मैसेज जनता को जाता है। यह सक्सेज स्टोरी विभिन्न माध्यमों से लोगों के बीच जाएंगी, तो भारतीय जनता पार्टी के विचार अपने आप लोगों को प्राप्त हो जाएंगे। यह लाभार्थी ही हमारे ब्राण्ड एंबेसडर हैं। कार्यकर्तागण लोगों से संवाद बनाएं और लोगों को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के आने से पूर्व किसी गरीब के घर मंे कोई बीमार हो जाता था, तो पूरे परिवार के सामने एक संकट खड़ा हो जाता था। आज देश में 50 करोड़ लोग और उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गाें को आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान किया जा रहा है। बुजुर्ग के चयन में जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र, आय का कोई बन्धन नहीं है। शक्ति केन्द्र में बुजुर्गाें को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जाएं।
प्रधानमंत्री जी ने परिवार का एक बोझ समाप्त कर दिया है और यह बोझ उन्होंने अपने हाथों में ले लिया है। इलाज में आने वाले खर्च का भुगतान डबल इंजन सरकार कर रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ डाॅक्टर, पैरामेडिक्स व अन्य को भी प्राप्त हो रहा है। अब डाॅक्टरों के पास पेशेन्ट फ्रीक्वेन्ट आ रहे हैं। इम्पैनल्ड हाॅस्पिटल्स की संख्या बढ़ी है। इलाज कर रहे डाॅक्टर को अब पैसे की चिंता नहीं है कि इलाज करा रहा गरीब व्यक्ति उसे पैसा नहीं दे पाएगा। आयुष्मान कार्ड उसके सामने एक गारंटी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले उत्तर प्रदेश में केवल एक एम्स था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में 06 एम्स बनाए गए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 अतिरिक्त नए एम्स बनाकर यह संख्या आगे बढ़ा दी, जिसमें प्रदेश में 02 नए एम्स बने हैं। मोदी जी ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल काॅलेज’ की परिकल्पना को साकार किया है। यह मेडिकल काॅलेज निवेश, रोजगार के साथ लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा का एक प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराते हैं। विरोधी दल के लोग कहते हैं कि इन मेडिकल काॅलेजों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आज हर मेडिकल काॅलेज में 45 से 90 चिकित्सक हैं, जो एक छत के नीचे लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश मंे 60 लाख गरीबों के लिए गांवों व शहरों में आवास बने हैं। डबल इंजन सरकार द्वारा आवास के साथ, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, राशन, पात्रता के अनुसार पेंशन आदि जन कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ बिना भेदभाव के गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसा तबका जिसकी कोई आवाज नहीं थी वनटांगिया, मुसहर, कोल, थारू, सहरिया, बुक्सा, चेरो आदि को शासन की योजनाआंे से 100 प्रतिशत सैचुरेट करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। पहले ट्रेन से पानी पहुंचाने की व्यवस्था होती थी और वह भी नहीं मिल पाता था। आज हर घर नल की योजना संचालित है।
विगत 11 वर्ष भारत की विरासत से विकास की बेहतरीन यात्रा है। भारत की विरासत को पहली बार आजादी के बाद पहचान मिली है। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के शिलान्यास और भगवान रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर ने संविधान के अलग-अलग पृष्ठों पर जो चित्र दिए, उनमें से एक महत्वपूर्ण चित्र वह भी है जिसमें भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी के साथ पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कांग्रेस और पिछली सरकारों ने श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन करना सांप्रदायिक मान लिया था। लोग वहां जाते ही नहीं थे। अयोध्या को अछूत बना दिया गया था। आज एक नवीन अयोध्या हम सबको देखने को मिल रही है। यदि हम लोग भी पिछली सरकारों की तरह कार्य करते और श्री काशी विश्वनाथ धाम, प्रयागराज महाकुम्भ को ऐसे ही छोड़ देते जैसे पहले से चला आ रहा था, तो क्या यूपी का परसेप्शन बदलता। प्रदेशवासियों को जो आज सम्मान मिल रहा है, क्या वह सम्मान मिलता।
पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का संकट था। आज उत्तर प्रदेश के नाम पर सामने वाले के चेहरे पर चमक आ जाती है, क्योंकि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा विरासत से विकास की यात्रा और सेवा, सुरक्षा, सुशासन का बेहतरीन माॅडल देने का कार्य हुआ है। इन सभी विषयों पर अलग-अलग स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जाएं। यद्यपि कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान से बूथ स्तर के लोग जुड़े। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व से बहुत से लोग परिचित हुए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकमाता के सम्मान में 13 दिसम्बर, 2021 को प्रधानमंत्री जी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विशाल मूर्ति का अनावरण किया था। तिरंगा यात्रा अनवरत जारी रहे। कोई भी कार्यक्रम हो, लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। महाराज सुहेलदेव को इतिहास से ओझल करने का कार्य किया गया। जबकि महाराज सुहेलदेव ने 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं से लोगों को और सनातन संस्कृति को बचाने का कार्य किया था। हमें अपनी महान विभूतियों के प्रति गौरव की अनुभूति करनी चाहिए तथा उनके कार्याें से प्रेरणा भी लेनी चाहिए।
आगामी 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम भारत की ऋषि परम्परा का सम्मान और दुनिया को भारत की विरासत से जोड़ता है। यूनेस्को ने योग को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की मान्यता दी है। आज दुनिया के लगभग 200 देश इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। आगामी 23 जून को कश्मीर में धारा 370 के समाप्त होने और डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। आगामी 25 जून को संविधान के नाम पर देशवासियों को गुमराह करने वालों लोगों के काले कारनामे सामने लाना आवश्यक है। आपातकाल के कारनामों के सम्बन्ध में गोष्ठियां हो। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित किये जाने के एक बड़े कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह से लेकर 15 अगस्त के बीच सरकार द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। इसके अन्तर्गत हर जनपद में एक नदी के पुनरुद्धार के कार्यक्रम और उस नदी के कैचमेंट एरिया में व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। नदी संस्कृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए नदियों के पुनरुद्धार के कार्यक्रम के साथ हम सभी जुड़े और उन्हें अविरल और निर्मल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यन्त गौतम, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा श्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-----------------
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know