जापान की राष्ट्रीय अन्तरिक्ष एजेन्सी - जाक्सा की 

शैक्षिक यात्रा पर जायेगा सी.एम.एस. छात्र दल

लखनऊ, 8 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस का 8 सदस्यीय दल आगामी 13 जून को जापान की राष्ट्रीय अन्तरिक्ष ऐजेन्सी - जाक्सा (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेन्सी) की ग्यारह-दिवसीय शैक्षिक यात्रा पर रवाना हो रहा है। इस छात्र दल का नेतृत्व 

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की शिक्षिका सुश्री दीप्ती शुक्ला एवं सुश्री प्रीति श्रीवास्तव करेंगी जबकि छात्र सदस्यों में कनिष्क केसरवानी, मोहम्मद अली कुरेशी, प्रभात मिश्रा, समृद्धि तिवारी, रिद्धि सोनकर एवं कुंवर साहिब सिंह कालेर शामिल हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस शैक्षिक यात्रा के दौरान 

सी.एम.एस. छात्र स्पेस टेक्नोलाॅजी एवं एडवान्स रोबोटिक्स के विभिन्न पहलुओं से अवगत होंगे। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रों को अंतरिक्ष की खोज के विभिन्न पहलुओं जैसे लांचिंग पैड, लान्च व्हीकल एवं माॅडल उपग्रहों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के गुर भी सीखेंगे। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र ओसाका, हिरोशिमा एवं टोक्यो की यात्रा भी करेंगे और इस दौरान जापान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च इन्स्टीट्यूट का भ्रमण करंेगे। सी.एम.एस. का यह दल 13 जून को जापान रवाना होगा एवं 23 जून को स्वदेश लौटेगा।

श्री खन्ना ने बताया कि यह शैक्षिक यात्रा युवा पीढ़ी में विज्ञान विषय में रुचि विकसित करने तथा उभरती हुई वैज्ञानिक प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप प्रतिभा विकास में विशेष सहायक होगी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को विशेषकर अवकाशों में देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। इस तरह की शैक्षिक यात्राओं का उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने