स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र अव्वल
लखनऊ, 6 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-5 के दो मेधावी छात्रों कार्तिकेय कात्यायन एवं उत्कृष्ट मिश्रा ने अन्तर-विद्यालयी स्पेलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन मेधावी छात्रों ने ‘विज इण्टरनेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता’ के राज्य स्तरीय ग्रैण्ड फिनाले में क्रमशः तृतीय व आठवीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपने अंग्रेजी ज्ञान जोरदार प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know