सी.एम.एस. के एक और छात्र का ‘इंडियन फॉरेस्ट सर्विस’ में चयन
(अब तक तीन छात्र इस प्रतिष्ठित सेवा में चयनित)
लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और छात्र यवन चैधरी ने आॅल इण्डिया 126वीं रैंक के साथ इण्डियन फाॅरेस्ट सर्विस (आई.एफ.एस.) में चयनित होकर विद्यालय और लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यवन चैधरी के साथ ही सी.एम.एस. के दो और छात्र- श्रद्धेश चन्द्रा (33वीं) रैंक तथा मोहम्मद आदिल (119वीं रैंक) भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित हो चुके हैं। इस प्रकार, इस वर्ष सी.एम.एस. के तीन छात्र आई.एफ.एस. में जबकि पाँच छात्र आई.ए.एस. जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं हेतु चयनित हो चुके हैं।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र रहे यवन चैधरी को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने विद्यालय की गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया, यह जानकारी
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। भारतीय वन सेवा भारत सरकार की प्रतिष्ठित सेवा है, जिसमें देश भर के लाखों छात्र प्रतिवर्ष चयनित होने का सपना देखते हैं, ऐसे में इस अत्यन्त प्रतिस्पर्धी परीक्षा में चयन हेतु अत्यन्त उच्च स्तरीय प्रतिभा, ज्ञान व मेधात्व की आवश्यकता होती है।
श्री खन्ना ने बताया कि यवन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण वातावरण को दिया है। यवन ने कहा कि किसी भी छात्र के लिए आगामी जीवन में सफलता के लिए जरूरी है कि उसकी नींव मजबूत हो, और सी.एम.एस. ने इसमें मेरी बहुत मदद की।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है एवं उसी के अनुसार उत्कृष्ट शिक्षा व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. के छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know