उतरौला बलरामपुर- 10 स्वर्ण 16 रजत तथा 4 कांस्य पदक अर्जित करने पर बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के द्वारा खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदित हो कि बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के द्वारा भारतीय ताइक्वांडो मास्टर्स यूनियन के तत्वाधान में नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 जून से लेकर 3 जून तक शारदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बलरामपुर सहित वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, अम्बेडकरनगर सुल्तानपुर, सिद्धार्थ नगर, मेरठ, तथा श्रावस्ती जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर ओवरऑल चैंपियन रही, तथा दूसरे नम्बर पर सिद्धार्थ नगर की टीम ने बाजी मारी। 
उक्त प्रतियोगिता के बल रामपुर के प्रतिभागियों के द्वारा अर्जित उपल ब्धि तथा पदक अर्जित करने पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के द्वारा पहलवारा, श्याम विहार कॉलोनी स्थित ताइक्वां डो इंडोर ट्रेनिंग हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्य क्ष डॉक्टर अब्दुल क़य्यूम, आलोक कुमार श्रीवास्तव, तथा पूर्व उपाध्यक्ष पराग बोस ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनको सम्मा नित किया, इस अवसर पर टीम के कोच कृष्ण कुमार पाल, को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक एवं वरिष्ठ खिलाड़ी ताइक्वांडो उपस्थित रहे, प्रतियो गिता के पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है-
श्लोक कश्यप- स्वर्ण पदक अर्णव यादव स्वर्ण पदक अंश गुप्ता स्वर्ण पदक अध्यात्म पाल, स्वर्ण पदक मह ताब आलम स्वर्ण पदक 
अमोल भाई पटेल स्वर्ण पदक आयुष भाई पटेल स्वर्ण पदक रामेष्ठ श्री वास्तव स्वर्ण पदकसचि कश्यप स्वर्ण पदक सानिया खान स्वर्ण पदक यहवी पाहवा रजत पदक युग पहवा रजत पदक हरिओम कश्यप रजत पदक 
जितेन्द्र सिंह रजत पदक श्रीश श्रीवास्तव रजत पदक अखण्ड प्रताप सिंह रजत पदक 
वैभव प्रताप सिंह रजत पदक साक्षी सिद्धार्थ  रजत पदक प्रांजलगुप्ता रजत पदक ऋषिका महेश्वरी रजत पदक
आदर्श कुमार मौर्य रजत पदक अनमोल कुमार मौर्य रजत पदक 
सम्यक राजकमल रजत पदकराघवेन्द्र यादव को रजत पदक अली अस गर को रजत पदक 
शिवाय मिश्रा को रजत पदक तनिष्का श्रीवास्त व कांस्य पदक अमर सील कांस्य पदक
आर्य वीर सिंह कांस्य पदक वेदांग सिंह कांस्य पदक।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने