अम्बेडकरनगर | 24 जून 2025
जनपद अम्बेडकरनगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद की समस्त थाना पुलिस द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य चौराहों पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई और सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अगुवाई में यह अभियान पूरे जिले में एक साथ संचालित किया गया। पुलिस की उपस्थिति से न केवल आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिला, बल्कि असामाजिक तत्वों में भी हड़कंप का माहौल देखा गया।

अम्बेडकरनगर पुलिस का यह प्रयास न केवल अपराध पर नियंत्रण बल्कि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

📢 "अम्बेडकरनगर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।"

हिन्दी संवाद न्यूज़ (दिल से हिन्दी)
       अनुराग श्रीवास्तव जर्नलिस्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने