अम्बेडकरनगर
परिवहन निगम की बसों के निरीक्षण में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या मंडल ने अकबरपुर डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित कर दी गई है। सोमवार को 10 बजे के बाद लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित दोस्तपुर कट के पास मुख्यालय चेकिंग दल अयोध्या क्षेत्र द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान आजमगढ़ डिपो की बस संख्या-यूपी 78 केटी/2768 में 38 यात्रियों में 05 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जिसमें सहायक यातायात निरीक्षक को उस मार्ग पर शिथिल चेकिंग एवं शिथिल नियंत्रण का दोषी पाया गया।सहायक यातायात निरीक्षक ब्रह्म देव त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस सम्बंध में क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या मंडल ने पत्र जारी कर दिया है। निलम्बन की अवधि में ब्रह्मदेव त्रिपाठी, सहायक यातायात निरीक्षक अकबरपुर डिपो को जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की धनराशि के बराबर देय होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अकबरपुर डिपो कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know