बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में पुलिसकर्मियों को नशीली दवाओ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शपथ दिलाई गई।  
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी दी गई तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग अवैध तस्करी के खिलाफ जागरुक करते हुए नशीले पदार्थो की बिक्री, संग्रह या उपयोग से संबंधित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी संबंधी निर्देश दिये गए। 
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरुक करते हुए उससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी जागरुक किया गया। 
इस महत्वपूर्ण मौके पर क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात डीoकेo श्रीवास्तव सहित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने