बलरामपुर- किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए "किसान दिवस" का आयोजन डीएम श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 
बैठक में डीएम ने विगत माह के किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बधित विभागों द्वारा किये गये कृत कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की एवं कृषक बंधुओं को अवगत कराया।
बैठक में डीएम ने कृषकों से वार्ता की एवं विकासखंडवार कृषकों की शिकायतों / समस्याओं तथा सुझाव को सुना , उन्होंने कृषकों के शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया।
उन्होंने कृषकों को कृषक कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं फॉर्मर आईडी की जानकारी प्रदान की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्त, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी,अधिशाषी अधिकारी विद्युत , कृषक बंधु व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने