बलरामपुर-उ० प्र० पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ जनपद बलरामपुर के विद्युत साउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा 72 घण्टे कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रही। सुबह मौसम के बदलने से कई मोहल्लों व गाँवो की विद्युत सप्लाई बाधित दुई जिनमें शहर के निवकौनी क्षेत्र में तो समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं कराई जा सकी है। शहर के गडुरहवा, नौशहरा पूरखोला, बलुहा, गोविन्द वाग जैसे अधिकतर मोहल्ले इस अनिश्चितकालीन हड़‌ताल सेने से प्रभावित हुए हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों जिनमें अचलपुर चौधरी उपकेन्द्र पर गत रात्रि ड्‌यूटी पर तैनात टी. जी. ऐ से मारपीट की भी खबर आई है। सम्बाचित क्षेत्र के उपरवाड अधिकारी और अवर अभियन्ता छाए संज्ञान में लिया गया है।
आज अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय बलरामपुर में इसरे दिन जिले के कर्मचारी लामबन्द होकर अपनी मोगों के लिए एकत्रित हुए हैं। कर्मचारी आक्रोशित है परन्तु शान्तिपूर्ण ढंग से अपने आन्दोलन को सफल बनाने हेतु कृतसंकल्प हैं।
उक्त्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सौरभ श्रीकाव जिला महामन्त्री शिवकुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष-अमित गिरि, प्रदीप सिंह बन्दी, बब्बू एवं कोषादपक्ष नन्द कुमार यादव सहित कर्मचारी तुलाराम, सुरेन्द्र सिंह, के. के. शुक्ला, फरीद, आकाश गुप्ता, रसोद, महेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सहित समस्त कर्मचारी उपास्थित रहे। 

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने