अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की संगठन पर्व के अंतर्गत जनपद के मंडलों में मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा के मार्गदर्शन में मण्डल संगठन पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष गणों की उपस्थिति में मण्डल गठन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
भाजपा की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने विधान सभा क्षेत्र कटेहरी की कटेहरी मण्डल संगठन सहयोगी पदाधिकारी दिलीप पटेल देव,मण्डल अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह,अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की अकबरपुर नगर मण्डल में मण्डल गठन सहयोगी पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह और बेवाना मण्डल गठन सहयोगी बाल्मीकि उपाध्याय,नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने संगठन में समाज के विभिन्न वर्गों के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का निर्माण कर संगठन का दायित्व निभाने का असीमित अवसर प्रदान करती है। कहा कि भाजपा ही देश का एक मात्र राजनैतिक दल है जो सर्व व्यापी,सर्व स्पर्शी,सर्व ग्राही संगठन तैयार करती है। भाजपा अपने संगठन में महिला,अनुसूचित वर्ग और पिछड़ा वर्ग को समाहित करते हुए अपनी प्रत्येक स्तर की समिति का निर्माण करती है। जिसमें सभी वर्गों और जातियों के लोगों का समायोजन होता है। कहा कि भाजपा संगठन में सबके परामर्श और सहयोग से नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। किसी एक व्यक्ति कोई भी निर्णय नहीं लेता है।तभी आज विश्व की सबसे अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने का गौरव भाजपा को हासिल हो पाया है।
मंगलवार को मंडलों की बैठकों में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,सतपाल पटेल मण्डल गठन सहयोगी पदाधिकारी के रूप में शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know