बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन
आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) में आदित्य कुमार गुप्ता ने 7 ।’ जबकि
ए-लेवल (कक्षा-12) में शुभ मेहरोत्रा ने 4 ।’ अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया
लखनऊ, 20 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्रों ने
आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) एवं ए-लेवल (कक्षा-12) की कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षाफल देकर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) ने
मार्च 2025 में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं, जिसमें सी.एम.एस. छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।
आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. छात्रों ने 37 ।’ ग्रेड
एवं 44 । ग्रेड अर्जित कर अपने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, तो वहीं दूसरी ओर, आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) में आदित्य कुमार गुप्ता ने 7 ।’ अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु आदित्य को कैम्ब्रिज आईसीई (इंटरनेशनल सर्टिफिकेट आॅफ एजुकेशन) सार्टिफिकेशन में डिस्टिंक्शन अर्थात विशेष योग्यता से नवाजा गया है। इसके अलावा, अनुषा सिंह ने 5 ।’ ग्रेड, रितिक दास ने 4 ।’ ग्रेड एवं 2 । ग्रेड, वर्चस्व प्रताप सिंह एवं प्रीतिश मेहरोत्रा ने 3 ।’ ग्रेड एवं 3 । ग्रेड, शरण्य ने 2 ।’ ग्रेड एवं 4 । ग्रेड, एश्वर्या सिंह, जानवी अग्रवाल एवं आद्या खन्ना ने 2 ।’ ग्रेड एवं 2 । ग्रेड, अनन्त्य श्रीवास्तव एवं अच्युतम अग्रवाल ने 2 ।’ ग्रेड एवं 1 । ग्रेड, आरिश हैदर एवं अक्षय सिंह बघेल ने 1 ।’ ग्रेड एवं 5 । ग्रेड जबकि शौर्य चैहान ने 1 ।’ ग्रेड एवं 4 । ग्रेड अर्जित कर टाॅप किया है।
आई.जी.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले आदित्य कुमार गुप्ता ने एक अनौपचारिक वार्ता में कहा कि इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के मेरे शिक्षकों को जाता है। जब भी मुझे कोई जरूरत महसूस हुई, मेरे शिक्षकों ने आगे बढ़कर मेरी सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसी प्रकार, अनुषा सिंह का कहना था कि मेरी शिक्षकों ने छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने में बहुत मदद की। मैं अपने सी.एम.एस. के शिक्षकों की आभारी हूँ।
इसी प्रकार, ‘।’ लेवल (एडवांस लेविल) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा (कक्षा-12) में शुभ मेहरोत्रा ने 4 ।’ ग्रेड एवं 1 । ग्रेड, पावनी अग्रवाल ने 3 ।’ ग्रेड एवं 1 । ग्रेड, हिया चक्रवर्ती ने 3 । ग्रेड एवं अंशिका सेठ ने 3 । ग्रेड अर्जित कर टाॅप किया है। ‘ ।’ लेवल परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले शुभ मेहरोत्रा ने एक अनौपचारिक वार्ता में कहा कि सी.एम.एस. के मेरे शिक्षकों ने एक्स्ट्रा क्लासेज व अन्य तरीकों से मुझे भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान किया। पावनी अग्रवाल का कहना था कि कठिन परिश्रम व निरन्तर प्रयास ही मेरी सफलता का मूलमंत्र है। स्कूल के शान्त, स्वतंत्र व अवसरों से भरपूर वातावरण ने मेरी सफलता में महती भूमिका निभाई है। इसी प्रकार, अन्य छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के शान्त व शैक्षिक वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे अपने मेधावी छात्रों पर गर्व है। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर सुश्री मसीरा आरिफ ने भी छात्रों को बधाई दी है।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस का कैम्ब्रिज सेक्शन सी.ए.आई.ई. (कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल असेसमेन्ट एजूकेशन) द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो छात्रों को इण्टरनेशनल जनरल सार्टिफिकेट आॅफ सेकेण्डरी एजूकेशन (आई.जी.सी.एस.ई.) एवं ‘।’ लेवल सार्टिफिकेट प्रदान करता है, जिसे सारी दुनिया के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में मान्यता प्राप्त है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know