बलरामपुर। अहिल्या बाई होलकर त्रिषताब्दी स्मृति अभियान को लेकर शनिवार देर षाम विभिन्न मंदिरों एवं नदी के घाटों पर भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताआंे ने तट पर पुष्पार्चन, आरती व दीप प्रज्ज्वलन किया।
सदर विधान सभा के राप्ती नदी के सिसई घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देष के तमाम मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। इसी के साथ ही उन्होंने समाज सेवा में भी अहम भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर ने बालिकाओं की षिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने काषी, मथुरा व अयोध्या सहित लगभग 3200 मंदिरों की पुर्नस्थापना कराया था। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देष के महान विभूतियों को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं। उसी कड़ी में पूरे देष में पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होलकर स्मृति अभियान चलाया जा रहा है। देष के लोगों को अहिल्या बाई होलकर के बारे में जानना चाहिए। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येन्द्र सिंह बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाष सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री व अभियान संयोजक वरूण सिंह मोनू, बिंदू विष्वकर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी, कार्यक्रम संयोजक संदीप उपाध्याय, रन्नू सिंह, षिव प्रताप सिंह, अपूर्व सिंह, प्रवीण सिंह, कुषाग्र सिंह, अक्षय शुक्ला, नंदिनी शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, सविता सिंह, जयंत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे। वहीं उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, देवानंद गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे। तुलसीपुर विधानसभा के मोहन बाबा मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलन व आरती का आयोजन किया गया। गैसड़ी विधान सभा में हनुमान मंदिर स्थित भांभर नाला पर अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू व अन्य भाजपाइयों ने पुष्पार्चन कर आरती किया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know