बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के हृदय स्थल झारखंडी मंदिर के सरोवर सौन्दर्यीकरण कार्य का चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारम्भ कराया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि बंधन योजना अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बलरामपुर स्थिति झारखंडी मंदिर परिसर श्रद्धालुओं पयर्टकों को सविधा देने हेतु विश्रामालय का निर्माण एंव मंदिर परिसर में छठ माता पूजा घाट शौन्दरीकरण का कार्य
अनुमानित लागत 177.41 लाख तथा साथ-साथ में नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के अंर्तगत वार्ड तुलसी पार्क मे बहराइच रोड पर झारखंडी मंदिर के बगल सरोवर का सौन्दर्यीकरण का कार्य अनुमानित लागत 57.80 लाख से निमार्ण कार्य आरम्भ कराया गया।उक्त अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र, झारखंडी के पुजारी बाबादीन, सोनू गिरि, राकेश चन्द्रा, डा विमल त्रिपाठी,स्वर्ण लता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्र,साधना पांडेय संजय शर्मा, पोरस बहादुर सिंह बृजेन्द्र तिवारी, मनोज आर्य, अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, एस एससी ग्रुप के जेई सिविल अविनाश यादव, जेई जलकर धर्मेंद्र गौड़, सभासदसभासद सिद्धार्थ साहू, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरि,सुभाष पाठक, मनोज यादव, अक्षय शुक्ला, शुभम चौधरी, रामू कश्यप, आनंद किशोर गुप्ता, सरोज तिवारी गण उपस्थित रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know