जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ललिया डाॅ0 जितेन्द्र कुमार, थाना AHTU, थाना हर्रैय्या पुलिस व SSB टीम द्वारा *ऑपरेशन कवच* के अन्तर्गत इण्डो- नेपाल बार्डर से सटे हुए थाना हर्रैय्या क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनोहनी कला के ग्राम सुरक्षा समिति के लोगों, ग्राम प्रधान, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों, कोटेदार, रोजगार सेवक आदि की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में अपराधिक एवं अवैध गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की रोकथाम हेतु बैठक की गई।
         इस बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति, संम्भ्रान्त व्यक्तियों को नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु सीमा से सटे गाँवों में मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें हेतु अपील की गई, जिससे पुलिस द्वारा तत्काल इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके ।
तत्पश्चात पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से बॉर्डर से सटे गांव में फुट पेट्रोलिंग कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 



  *सोशल मीडिया सेल*
   *जनपद बलरामपुर*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने