मामला अयोध्या के एक गेस्ट हाउस का जहाँ अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने वाला युवक पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी की परछाई उसे दिख गई।महिला ने देखा तो युवक वीडियो बना रहा था। यह देखकर महिला घबरा गई। चीखते हुए बाथरूम से निकली। आवाज सुनकर गेस्ट हाउस में ठहरे लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो मिले हैं। पूरा मामला राजा गेस्ट हाउस का है। यह राम मंदिर के गेट नंबर 3 से 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know