अंबेडकर नगर ÷ पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू हो कर 14 अप्रैल तक चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला मंत्री पंकज वर्मा के संयोजन में चल रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों और नगर की वार्डों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भाजपा की ध्वज के साथ सम्पर्क,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,आपात काल सेनानी एवं कारसेवकों का सम्मान,बूथ समिति की बैठक,स्वच्छता अभियान,सरकारी संस्थानों का दौरा आदि कार्य किया जा रहा है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने ग्राम संयोजक अभिषेक उपाध्याय एवं अन्य के साथ जीवत मण्डल की ऐंदलपुर गाँव में पार्टी के निर्देशानुसार कार्यक्रम एवं लाभार्थियों से सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने 11 और 8 वर्ष की कार्यकाल में गांव,गरीब और किसान की समृद्धि के लिए समर्पित हो कर कार्य किया है। कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना भेद भाव किए सभी वर्गों और जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। कहा कि पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारें योजनाओं की लाभ देनें में भेद करती थीं। कहा गांवों के साथ ही शहरों का भी विकास तीव्र गति से चल रहा है।
एमएलसी डॉ हरि ओम पाण्डेय ने भीटी मण्डल की जलालपुर में लाभार्थियों से सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की विचारों से प्रेरित हो कर गांवों की विकास के साथ ही समाज के निचले स्तर पर जीवन यापन कर रहे लोगों की उत्थान के लिए युद्ध स्तर पर जन उपयोगी सुविधाओं को देने का काम कर रही है। कहा कि आज गांवों में हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान है। हर हाथ के पास रोजगार देने का काम भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही है। कहा कि जन जन में भाजपा सरकार के प्रति विश्वाश बढ़ा है।
कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री पंकज वर्मा ने कहा कि अब तक 162 गांवों में 833 कार्यक्रम सम्पन्न हुए हैं जिसमें 7053 लोगों से सम्पर्क हुआ है।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि गांव और वार्ड चलो अभियान में मुख्य रूप से कटेहरी विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख आनंद वर्मा,संजय सिंह,पूर्व विधायक जय राम विमल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ राना वीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,श्रीकांत कन्नौजिया,शाश्वत मिश्र,संदीप अग्रहरि,संजीव मिश्र, सुरेश गुप्ता,गौरव श्रीवास्तव,अमरजीत वर्मा,कुलदीप सिंह,तेजस्वी जायसवाल,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू आदि सम्पर्क कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know