बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज के बीबीए के छात्र आकर्षित  जायसवाल ने अंतर्जनपदीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। आकर्षित की इस उपलब्धि पर शनिवार को महाविद्यालय प्राचार्य ने स्वागत करते हुए बधाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में 24 अप्रैल को अंतरजातीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में महाविद्यालय के बीबीए विभाग के छात्र ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबले में बहराइच के आयुष मिश्र को पहले ही राउंड 26-08 की जबरदस्त पंच की बदौलत  नॉक डाउन के जरिये पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शनिवार को प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय व विभागीय शिक्षक डॉ पवन कुमार सिंह ने छात्र आकर्षित का स्वागत करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
   आकर्षित की इस उपलब्धि पर  विभागाध्यक्ष बीबीए डॉ राहुल विशेन व सिद्धार्थ मोहन्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने