हॉकी की वेटरेनस खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी एसोसिएशन बलरामपुर की सचिव रश्मि सिंह ने दिल्ली में आयोजित खेलो मास्टर्स गेम 2025 की हॉकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उनके प्रदर्शन के बदौलत नेशनल प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिभाग कर रही यूपी की हॉकी टीम को चैंपियन का खिताब हासिल हुआ। रश्मि सिंह यूपी टीम की ओर से हॉकी खेल रही थी। खेलो मास्टर्स गेम 2025 की नेशनल हाकी प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हुए थे। बलरामपुर की रश्मि सिंह को यूपी टीम के लिए चुना गया था। दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश,तमिलनाडु,पंजाब और दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं और प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। गोल्ड मेडल लेकर बलरामपुर पहुंची हॉकी खिलाड़ी रश्मि सिंह का संगठन की ओर से सम्मान किया गया। हॉकी एसोसिएशन बलरामपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल देकर रश्मि सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डा.स्मिता सिंह भी मौजूद थीं।
खेलो मास्टर्स गेम-2025 की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में रश्मि सिंह ने बिखेरा जलवा*
Harsh saxena
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know