बलरामपुर-पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गोविन्द कुमार के कुशल नेतृत्व मे
दिनाक 19.04.2025 को थाना कोo जरवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त  सहजराम पुत्र विपत निवासी विश्रामपुर थाना कोo जरवा जनपद बलरामपुर व राजकुमार पुत्र काशीराम निवासी रामपुर विश्रामपुर थाना कोo जरवा जनपद बलरामपुर के कब्जे से क्रमशः दो बोरे में क्रमशः 24-24 पन्नियों में जो प्रत्येक 750 ML कुल 18-18 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में काo विजय कुमार विश्वकर्मा व काo प्रेमचन्द्र का विशेष योगदान रहा। 

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने