मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में तिलक पैथोलॉजी
एवं स्किन, लेजर एण्ड हेयर क्लीनिक का लोकार्पण किया

उ0प्र0 विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा, आज यहां पर सब कुछ : मुख्यमंत्री

डबल इंजन सरकार ने विकास को विरासत के
साथ जोड़ा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए

क्लीनिक से गोरखपुर के लोगों को नयी स्वास्थ्य
सुविधाएं प्राप्त हो रही, शहर को निवेश प्राप्त हो रहा
 
लखनऊ : 05 अप्रैल, 2025

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के बक्शीपुर में तिलक पैथोलॉजी एवं स्किन, लेजर एण्ड हेयर क्लीनिक का लोकार्पण किया। उन्होंने क्लीनिक का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर लोगां को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि लेजर एण्ड हेयर क्लीनिक शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे गोरखपुर के लोगों को नयी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। शहर को निवेश प्राप्त हो रहा है। इससे नये रोजगार भी सृजित होंगे।  
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज यहां पर सब कुछ है। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। पहले यहां पर सुरक्षा का माहौल नहीं था। निवेश नहीं था, लोग प्रदेश से पलायन करते थे। उत्तर प्रदेश वर्ष 1947 में देश के विकास के साथ गतिशील था, परन्तु पिछले 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ गया था। डबल इंजन सरकार ने विकास को विरासत के साथ जोड़ा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की नीति से निवेश के अनुकूल माहौल बनाया गया। उत्तर प्रदेश को उसकी पुरातन पहचान वापस दिलायी गयी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1991 में तिलक पैथोलॉजी की स्थापना की गयी। इसने सेवा भाव से समाज में कार्य किया। तिलक पैथोलॉजी के माध्यम से गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव मातृभूमि की सेवा करने के साथ ही, पूर्वांचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का कार्य कर रहे हैं। वह गोरखपुर शहर के विकास में भी अपना योगदान दे रहे है।
कार्यक्रम को सांसद श्री रवि किशन शुक्ल एवं महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
--------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने