उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण हेतु आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिवस पर ( 08 मार्च) को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित होगी राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित की जा रही है यह कार्यशाला
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इस हेतु की जा रही है व्यापक तैयारियां
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य इस कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
महिला सशक्तीकरण हेतु प्रेरक प्रदर्शनी भी लगायें जाने की बनायी जा रही है रूपरेखा
उल्लेखनीय, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं
को किया जायेगा सम्मानित
लखनऊ : 06 मार्च, 2025
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों दीदियों को लखपति दीदी योजनान्तर्गत 01 दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला ज्युपिटर हाल, इन्दिरागंधी प्रतिष्ठान, विभूतिखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ में 08 मार्च, 2025 को आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारम्भ श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा० उपमुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार द्वारा इस कार्यशाला शुभारम्भ किया जायेगा। इस कार्यशाला में लगभग 1200 समूहों की महिला दीदियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। कार्यशाला में लखपति महिला कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादक समूह, ड्रोन संचालन, एफपीओ, बायो फर्टिफाइड बीजों की खेती, प्राकृतिक खेती, उद्यमिता विकास इत्यादि विषयों पर उन्मुखीकरण कराया जाना है।
इसके अलावा लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा महिला सशक्तीकरण हेतु प्रेरक प्रदर्शनी भी लगायें जाने की रूपरेखा बनायी जा रही है। उल्लेखनीय, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सम्मानित व पुरूस्कृत को किया जायेगा।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know