अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा।
(मनु चौधरी ‘दाँतल’ बने प्रदेश अध्यक्ष अंकित बालियान प्रदेश संयोजक)
मेरठ। समाज में सदियों से संगठनात्मक संरचना बनी हुई है जिससे समाज का तानाबाना अटूट रहा लेकिन जब-जब संगठन व संरचनात्मक ढाँचा कमज़ोर हुआ तब-तब समाज में असामाजिक कुरीतियों का प्रसार हुआ और समाज कमजोर हुआ लेकिन इसी कमजोरी को मज़बूती में बदलते हुए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने संरचनात्मक व संगठनात्मक व्यवस्थाएँ करना शुरू कर दि है।
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के घटन के बाद लगातार संगठन के विस्तार की योजना के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
मनु चौधरी दाँतल को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है और मुज़फ़्फ़रनगर से अंकित बालियान को प्रदेश संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी के नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए समाज बंधु बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे है।
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद जो कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देष्यों को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। इसी मिशन में आप अपना सर्वोच्च योगदान देते हुई जाट समाज के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिससे विश्व पटल पर पुरी दुनिया जाट समाज को मान, सम्मान, स्वाभिमान व प्रोग्रेसिव समाज के रूप में देखें।
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी दाँतल ने बताया कि उस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए समाज का आभार पुरी तन्मयता व निष्ठा के साथ अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद को उत्तर प्रदेश के मज़बूत किया जाएगा जिससे समाज को मजबूती मिले व युवाओं में जाट इतिहास व जाट संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा हो। गाँव देहात तक संगठन का विस्तार किया जाएगा जिससे समाज को सशक्त व मज़बूत बनाया जा सकें। वर्तमान समय में जाट समुदाय सामाजिक व राजनैतिक रूप से बहुत पिछड़ गया है और यह इस लिए हुआ कि जाट समाज का सामाजिक ढाँचा कमज़ोर हो चुका है अंतराष्ट्रीय जाट संसद के माध्यम से पुरे देश प्रदेश में घूम कर एक बार फिर जाट नेतृत्व व सामाजिक भाईचारे को मज़बूत किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश संयोजक अंकित बालियान ने कहा कि संगठन समाज की धूरी होता है। संगठन के माध्यम से समाज को संगठित करके सामाजिक जागरूकता पैदा करेंगे। समाज में पीड़ित शोषित वंचित तबके के लोगों के लिए अवसर पैदा करेंगे आपसी तालमेल से भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे और इस कार्य को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद लम्बे समय से करती आ रही है हम सब एकजुट और मिलकर समाज की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
*मनु चौधरी ‘दाँतल’*
*(प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश -अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद)*
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know