श्री राम जन्मभूमि मंदिर,अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज के निधन का समाचार सुनकर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महा राज के उनका देवलोक गमन आध्यात्मिकजगत की अपूर्णीय क्षति है। उनके अनुयायियों और शिष्यों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि राम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महाराज को प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल अनुयायियों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर पण्डित चतुरेश शास्त्री, पूर्व नगर अध्यक्ष सी वी माथुर,नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता, लक्ष्मी रतन गुप्ता, सभासद सन्तोष कसौधन, नीरज कसौधन, विष्णु गुप्ता, राजकुमार पांडेय, विकास कसौधन, रोहित राज़ गुप्ता, राहुल राज गुप्ता नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार कसौधन सहित क्षेत्र वासियों ने आचार्य जी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धां जलि अर्पित की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know