पर्यटन मंत्री फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के भ्रमण पर

पर्यटन मंत्री किसनी भावंत मैनपुरी ओछा प्रमुख जिलामार्ग के शहरी भाग का फोरलेन करने हेतु शिलान्यास करेंगे
लखनऊ: 13 फरवरी, 2025

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह कल 14 फरवरी को अपराह्न 03 बजे से मैनपुरी एवं फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कल शाम तक रॉयल फार्म हाउस रहचटी के पारा मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले दिन 15 फरवरी को पूर्वाहन 09ः15 बजे से अपराह्न 01 बजे तक ट्रांजिट हास्टल पीडब्लूडी पुलिस लाइन के सामने मैनपुरी में जनता की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
पर्यटन मंत्री अपराह्न 01ः30 बजे भावंत चौराहा निकट केनरा बैंक मैनपुरी में किसनी-भावंत-मैनपुरी-औछा प्रमुख जिला मार्ग के शहरी भाग का चार लेन चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त सायं 04 बजे नरसिंह ग्लोबल एकेडमी सोथरा रोड सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में नरसिंह ग्लोबल एकेडमी के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अगले दिन 16 फरवरी को फिरोजाबाद में जनसुनवाई के पश्चात शाम तक लखनऊ वापस आयेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने