भाखामऊ में होलिका में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 


हिन्दू महासभा त्रिदंडी का बैठक आयोजित 


लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी ने गुडम्बा थानान्तर्गत ग्राम सभा भाखामऊ में होलिका में आग लगाये जाने की कड़ी निन्दा करते हुए हिन्दू धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आज यहां पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में मजबूती को लेकर कुर्सी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाखामऊ में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बीते 15 फरवरी को होलिका के जलाये जाने के कृत्य पर भारी रोष व्यक्त किया गया और कहा गया हिन्दू धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ भाखामऊ में होली पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवायी जाये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह की घटना पहले भी दो बार हो चुकी है, जिसको लेकर इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाने और कार्यवाही में तेजी लाने के लिए पार्टी ने पत्र भेजने जा रही है, ताकि इस तरह के कृत्यों को करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान संगठन में मजबूती और सक्रियता लाने के लिए 11 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया और आगामी भारतीय नववर्ष को हर स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं संगठन में नये पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गयी। मनोनीत पदाधिकारियों में अभिषेक सिंह मंडल अध्यक्ष कानपुर, प्रियंका राव विधिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लखनऊ, रिंकी सिंह मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ,  पुष्पा मोदी मंडल महामंत्री लखनऊ, कुंवर दीप सिंह जिला उपाध्यक्ष लखनऊ एवं अशोक मोदी जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने