उतरौला बलरामपुर-  विकास खण्ड बलरामपुर अन्तर्गत ग्रामसभा धर्मपुर में डुग्गी के द्वारा ग्रामवासियों को ग्राम प्रधान विनय कुमार के द्वारा यह सूचित कराया गया है कि दिनांक 20/2/2025 को समय लगभग दिन में 12:00 बजे आप सभी ग्रामवासियों को पंचायत भवन मे इकट्ठा होकर और अपना मनचाहा दुकानदार को चयन करे। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनय कुमार ग्राम विकास अधिकारी गुलाब चन्द राही, व ग्राम सभा सदस्य सम्मानित जनता जनार्दन के बीच में अंगूठा व दस्खत करते हुए लोग अपना अपना मत इन चार प्रत्याशी सोनू सिंह, बजरंगी, राहुल, रोहित सिंह के बीच में दिया गया है।कुल मिलाकर 110 लोगों ने अपना अंगूठा व दस्खत किया। जिसमें सानू सिंह को  77 लोगो ने आगे आकर अपना हाथ बढ़ाया। सभी के बीच में लोगों ने अपना कोटेदार सानू सिंह को चिन्हित किया गया। ग्राम प्रधान ने सभी जनता जनार्दन को अपनी तरफ से और सानू सिंह के तरफ से सभी को धन्यवाद दिया और ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम प्रधान ने सानू सिंह को पूरा पेपर देते हुए उनको धन्यवाद देते हुए कहा की साहब यह जनता नहीं मेरे शरीर का एक हिस्सा व अंग है और हमारी जानता तीन महीने से परेशान है। इनकी परेशानी को मैं देख नहीं सकता हूं।आज से जनता और हम दोनों लोग सुख का आभार व्यक्त करते हैं इसी बीच ग्राम सभा के सम्मानित व्यक्ति संजय सिंह ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया किया।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने