थानाध्यक्ष मोतीगंज अनीता यादव के आदेश बेअसर, आरोपी उड़ा रहे धज्जियाँ
अट्ठारह फरवरी तक तक निर्माण न होने पर होगा मुकदमा दर्ज-थानाध्यक्ष
गोण्डा। जिले के थाना मोतीगंज की थानाध्यक्ष अनीता यादव द्वारा एक मामले को गंभीरता से लेते हुए दिये गये आदेशों की आरोपी धज्जियां उड़ा रहे हैं। यही नहीं आरोपी इतने भयमुक्त लग रहे हैं कि वह थानाध्यक्ष के चेतावनी को भी नजरन्दाज कर रहे हैं। इससे लोगों में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं।
मामला थाना मोतीगंज अंतर्गत विद्यानगर (मजरा) पंडित पुरवा से जुड़ा है। यहां की निवासिनी रागिनी पुत्री रमेश कुमार के घर पर चालक द्वारा गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर मारने से दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीड़िता रागिनी द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2025 को स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करने पर थानाध्यक्ष अनीता यादव द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। दिनांक 12 फरवरी 2025 को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर निष्पक्ष फैसला किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आप लोग आपस में फैसला कर लीजिए अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। आरोपी पक्ष द्वारा कहा गया कि दिनांक 13 फरवरी 2025 को राजगीर मिस्त्री,लेबर सहित सामग्री मंगवाकर नींव से दीवार की चुनाई करा देंगे। दोनों पक्षों की सहमति पर थानाध्यक्ष ने चेतावनी दिया कि दीवार को उठवाने के बाद दोनों पक्ष हमें सूचित करें। अब सवाल यह उठता है कि आरोपी इतने भयमुक्त लग रहे हैं कि वह थानाध्यक्ष के चेतावनी को भी नजरन्दाज कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 13 फरवरी को मिस्त्री लेबर लगवाने की बात थानाध्यक्ष से कही थी जबकि 04 दिन बाद आज 17 तारीख हो गए हैं मोरंग,सीमेंट आदि सामग्री भी नही गिराया गया। थानाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि यदि ऐसा है तो कल देखती हूँ अगर निर्माण नही कराते हैं तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know