एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने आईईटी शौर्य उत्सव 2025 में लहराया परचम


लखनऊ, फरवरी 2025 – एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रतिभाशाली छात्रों ने आईईटी शौर्य उत्सव 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने कई स्वर्ण और कांस्य पदक जीते, जिससे संस्थान की खेलों में मजबूत उपस्थिति स्पष्ट हुई।  


प्रतियोगिता के पहले दिन मुस्कान सिंह ने 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि साक्षी सिंह ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। विवेक शर्मा ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  


दूसरे दिन मृणाल सिंह ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं 4x100 मीटर रिले (बालक वर्ग) में मृणाल सिंह, ऋषभ सिंह, योगेश यादव और मारूफ खान की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त, विवेक शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में, योगेश यादव ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में तथा विवेक शर्मा ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  


एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष श्री पीयूष सिंह चौहान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी।  


संस्थान की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने