उतरौला बलरामपुर - गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लाह व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। महुवा धनी के पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य  अंकुश कुमार पाण्डेय के द्वारा पिपरा घाट से लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। डी जे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर लोग झूमते हुए अपने खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। तिरंगा यात्रा पिपरा घाट से चलकर बरायल के रास्ते, कोहिनिया,केतार पुर,जनुकी, जनुका, बिरदा बनिया भारी, बाघा जोत, तिलखी से होते हुए, सिंगार जोत, महुआ धनी से वापस होकर उतरौला के राज कीय बालिका इण्टर कालेज के बगल स्थित गांधी पार्क पर पहुंच कर। जहां पर जिला पंचायत सदस्य के पू्र्व प्रत्याशी अंकुश कुमार पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अंकुश कुमार पाण्डेय ने देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों के अहम योग दान पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद दिला ने के साथ ही संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा को प्रदान करता है। उन्होंने यह कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योंकि हम भारतीय संविधान की स्थापना के 75 वां वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। और आज पूरा देश हर्षोल्लाह सुबह  धूम धाम से 76 वां गणतंत्र मना रहे है। 26 नवम्बर 1949 को हमारा संविधान अंगी कृत हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। यह 75 वां वर्षों का सफर केवल समय का नहीं बल्कि भारत की लोकतांत्रिक और सामा जिक प्रगति का गवाह है। तिरंगा यात्रा में हली म, संजय पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, विनय कुमार , अनिल कुमार, मनीष कुमार,अर्जुन मोर्य, लव कुश पाण्डेय, सुख देव मौर्य, अमर सिंह, नन्दलाल निषाद, कमल वर्मा, गिरधारी मोर्य सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की खबर
       उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने