मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विकास खण्ड परिसर हरैया सतघरवा में आज दिनांक 27 जनवरी, 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड हरैया सतघरवा के 27 जोड़ों, विकास खण्ड तुलसीपुर के 56 जोड़ों एवं नगर पंचायत तुलसीपुर के 03 जोड़ों कुल 86 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 10 जोड़े एवं अन्य वर्ग के 76 जोड़े सम्मिलित हुए।

विकास खण्ड परिसर हरैया सतघरवा में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कैलाश नाथ शुक्ल, मा० विधायक, विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर, समस्त मा० ब्लांक प्रमुख, मा० अध्यक्ष, नगर पंचायत तुलसीपुर, मा० जनप्रतिनिधियों एवं श्रीमती प्रज्ञा शंकर उपनिदेशक समाज कल्याण, देवीपाटन मण्डल गोण्डा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, हरैया सतघरवा व तुलसीपुर एवं अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत तुलसीपुर व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा सभी नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद व मंगल वैवाहिक जीवन की कामना की गयी।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने