श्रीमान् जिलाधिकारी बलरामपुर व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संभ्रांत व्यक्ति/ नागरिक के साथ की गई सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक
 
आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के दृष्टिगत की गई सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक। जनपद के संभ्रांत व्यक्ति/ नागरिक, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
 इस बैठक में महोदय द्वारा आगामी त्योहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु सभी को जागरुक करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया।
तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल थाना/डायल112 पर सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही शासन से प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की गई।
   
इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व उत्तरी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण* व जनपद के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                 वी. संघर्ष की रिपोर्ट
                   9452137917
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने