समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उतरौला में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनका जन्म दिन मनाया गया। समाजवादी पार्टी के विधान सभा चुनाव प्रभारी मलिक एजाज के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए उनके दिर्घायु होने की कामना की।सपा के प्रदेश सचिव डाक्टर अंसार अहमद खां ने कहा कि विकासोन्मुखी राजनीति की प्रखर, प्रबल और प्रगतिशील समाजवादी की आवाज़ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा के बहलोल नियाजी, गन्ना चैयरमेन अतीक अहमद खां, उतरौला विकास समिति के महासचिव मोहम्मद इजहार खां, पप्पू खां, राकेश कुमार यादव, मोहम्मद नेहाल खां, छब्बू शाह, राजू प्रधान, मोहम्मद फारूक खां, इबरार प्रधान,नागर दादा सहित सपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
      असगर अली की रिपोर्ट
       उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने