बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया।आज जनपद में आयोजित आयुष्मान भव मेले में कुल 1247 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। सीएमओ ने निर्दिशित किया कि आयुष्मान भव मेले में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को हीट वेव या लू से बचाव के संबंध में अवश्य जानकारी दें। निरीक्षण के समय डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त  चिकित्सक तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              वी. संघर्ष✍️
            9452137917
             बलरामपुरl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने