महराजगंज: जनपद में अवैध रूप से चल रहे दाँत के अस्पतालो पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें महराजगंज, भिटौली,धरमपुर और परतावल, नौतनवा, समेत पूरे जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन और अयोग्यता के चल रहे , लगभग दर्जन भर अस्पतालो को सील, बंद और नोटिस दिया गया है । इस कार्यवाही से जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। अनुसार लगातार शिकायत के बाद 18 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर जिला प्रशासन ने दर्जन भर अस्पतालो पर छापेमारी कर के 3 को सील, 4 को बंद और 5 को नोटिस जारी कर दी है।
इन अवैध अस्पतालो पर हुई कार्यवाही
1. शिवम निषाद, महुअवां ढाला, फरेन्दा रोड, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण पूर्वान्हः 11 बजकर 54 मिनट
पर किया गया। क्लिनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल बन्द करा दिया गया।

2. आनन्द क्लीनिक, शास्त्री नगर, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 12 बजकर 10 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय चिकित्सक उपस्थित पाए गए। क्लीनिक पंजीकृत न होने की दशा में उन्हे नोटिस निर्गत किया गया।
3. चतुर्वेदी डेन्टल क्लीनिक, शास्त्री नगर, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 12 बजकर 20 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय चिकित्सक उपस्थित पाये गये। क्लीनिक पंजीकृत न होने की दशा में उन्हे नोटिस निर्गत किया गया।
4. दन्त चिकित्सालय, भिटौली बाजार, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 12 बजकर 40 मिनट पर किया गया। निरीक्षण कि समय डा० श्रीवास्तव उपस्थित मिले, जिनकी योग्यता स्नातक थी। क्लीनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सील बन्द करा दिया गया।
5. दांत का अस्पताल धरमपुर, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 12 बजकर 47 मिनट पर किया गया। निरीक्षण कि समय डा० ए०के० विश्वास उपस्थित मिले। क्लीनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सील बन्द करा दिया गया।
6. ए०के० सिंह, प्रबन्धक, डेन्टल लैब, परतावल बाजार, कप्तानगंज रोड, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 01 बजकर 12 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय क्लीनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सील बन्द करा दिया गया।
7. दिनेश सिंह, प्रबन्धक, डेन्टल लैब, परतावल बाजार, कप्तानगंज रोड, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 01 बजकर 20 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय क्लीनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सील बन्द करा दिया गया।
8. दांत का अस्पताल, हास्पिटल रोड, परतावल बाजार, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 01 बजकर 30 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय डा० नीलम गुप्ता चिकित्सक उपस्थित मिली। क्लीनिक पंजीकृत न होने की दशा में उन्हे नोटिस निर्गत किया गया।
9. डा० राजकुमार, बी०डी०एस०, हास्पिटल रोड, परतावल बाजार, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 01 बजकर 40 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय डा० राजकुमार गोरखपुर गये हुये थे। क्लीनिक पंजीकृत न होने की दशा में उन्हे नोटिस निर्गत किया गया।
10. विनोद सिंह, शिवम डेन्टल क्लीनिक, परतावल, कप्तानगंज रोड, जनपद-महराजगज का निरीक्षण अपरान्ह 01 बजकर 44 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के समय क्लीनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सील बन्द करा दिया गया।
11. बाम्बे डेन्टल क्लीनिक, परतावल बाजार, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण अपरान्ह 02 बजे किया गया। निरीक्षण के समय डा० एजाज खान चिकित्सक उपस्थित मिले। क्लीनिक पंजीकृत न होने की दशा में उन्हे नोटिस निर्गत किया गया।
12.  सलाउ‌द्दीन पुत्र जौहर अली, भगवानपुर नौतनवां, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण उप जिलाधिकारी, नौतनवां एवं अधीक्षक, रतनपुर, जनपद-महराजगंज द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय क्लीनिक अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सील बन्द करा दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने