राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। शासन तथा एनसीपीसीआर के निर्देश पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के निर्देशन में सहायक श्रमायुक्त एम.एल.पाल के निर्देश पर मांट कस्बा वृंदावन कट स्थित ढाबों में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिनमे 6 किशोर श्रमिक काम करते हुए पाए गए। इनके सेवायोजको के विरुद्ध मौके पर नोटिस जारी की गई। टीम के पहुंचने पर कस्बे में हड़कंप मच गया। कुछ लोगो ने बच्चो को भगा दिया। मौके पर सभी व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वह बच्चो से कार्य न कराए। यह अभियान 30 जून 2024 तक जारी रहेगा। इस अभियान में प्रमुख रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस.पी.पांडेय,  नीलम अवस्थी श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रभारी एएचटीयू कर्मवीर सिंह, चाइल्ड लाइन से वैशाली, कांस्टेबल योगेश एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं नेहा तथा स्थानीय पुलिस फोर्स उपस्थिति रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने