डॉ.केडीपी शुक्ला एवं लालजी मिश्र का निधन शिक्षा जगत की अपूरणीय छति: प्रकाश चंद्र

पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व प्रवक्ता के निधन पर भाजपा नेता ने व्यक्त की शोक संवेदना
बलरामपुर तराई का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाला एमएलकेपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ कृष्ण देव प्रसाद शुक्ला एवं एमपीपी इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान पूर्व प्रवक्ता लालजी मिश्र के निधन पर भाजपा नेता प्रकाश चंद्र मिश्रा ने गहरा दुख प्रकट किया। भाजपा नेता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षाविदों के निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति करार दी है।
         भाजपा नेता में पूर्व प्राचार्य को कुशल प्रशासक के साथ शिक्षाविद बताते हुए महाविद्यालय के विकास में काफी योगदान होने की बात कही है उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पूर्वांचल के ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इस महाविद्यालय के छात्र देश-विदेश में सर्वोच्च पदों पर बैठकर महाविद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन कर रहे हैं उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही उनके शिष्यों सहित विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता प्रकाश चंद्र मिश्रा ने पूर्व प्राचार्य के निधन शोक संवेदना दर्ज करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मुक्तक आत्मा को शांति की प्रार्थना की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उमेश कुमार तिवारी इंद्रजीत त्रिपाठी अभिजीत कुमार अंशू ,विजय कुमार दुबे शिवकुमार द्विवेदी संजय सिंह जैकी सिंह संतोष कुमार मुन्नू लाल तिवारी विजय कुमार राजकुमार जायसवाल अमरेश बहादुर सिंह आदि बुद्धिजीवियों व स्थानीय जनमानस ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता ने एमपीपी इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता लालजी मिश्र के निधन पर गहरा अशोक प्रकट किया है उन्होंने कहा कि जिले से दो शिक्षाविदों का सदा सदा के लिए जाना शिक्षा जगत के लिए शुभ संकेत नहीं है दोनों शिक्षाविद विज्ञान विषय  के प्रकांड विद्वान थे उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को हिम्मत एवं धैर्य प्रदान करें तथा मृतक आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।

                हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                    वी. संघर्ष✍️
                 9452137917
                     बलरामपुरl
      Vi

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने