सी.एम.एस शिक्षकों का ‘स्वागत समारोह’ एवं ‘चरित्र निर्माण मार्च’ आज

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ, 28 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का उद्घाटन कल 29 जून, शनिवार को प्रातः 10.00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि पधारकर करेंगे। इस भव्य समारोह में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सी.एम.एस. शिक्षकों एवं विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन एवं सम्मान किया जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि समारोह में 

आई.ए.एस., पी.सी.एस. व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित सी.एम.एस. छात्रों, विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित छात्रों, जे.ई.ई., नीट, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, कैट, एनडीए आदि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को खास तौर पर सम्मानित किया जायेगा।

श्री खन्ना ने बताया कि ‘स्वागत समारोह’ से पूर्व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000  से अधिक शिक्षक व कार्यकर्ता कल दिनाँक 19 जून, शनिवार को प्रातः 7.15 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम तक जायेगा। मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं करेगी। सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम पहुंचकर यह मार्च ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने