बलरामपुर-चिलचिलाती गर्मी में सुबह सुबह  1 पौधा लेकर बेकल उत्साही फाउंडेशन के कार्यकर्ता आपसे कहे कि आज बेकल साहब का जन्मदिन है और हम एक पौधा लगाकर पद्मश्री बेकल साहब का जन्मदिन मनाए तो एक सुखद एहसास तो हुआ साथ मे हमे अपने पर्यावरण के लिये जागरूक भी करता है। ऐसा ही आज हुआ जब बेकल उत्साही फाउंडेशन के द्वारा आज पद्मश्री बेकल उत्साही की जयंती पर सामाजिक करने वाले सम्मानित नागरिकों को पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य करने के लिए प्रेरित गया। 
फाउंडेशन की अध्यक्षा आरिफ़ा उत्साही ने कहा कि बेकल साहब की रचनाओं में मिट्टी की महक, खेत-खलिहान, संस्कृति-प्रकृति की भावना बहुत गहरे से जुड़ी हुई है
हम उनकी जयंती पर सम्मानित नागरिकों और प्रबुद्ध जनों का सहयोग लेकर पर्यावरण संरक्षण कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।इस अवसर पर बलरामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह,पत्रकार सर्वेश सिंह,व अन्य लोगो को पौधा देकर पद्मश्री बेकल साहब की जयंती मनाई गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने