राजकुमार गुप्ता 
मथुरा । चाणक्य युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य अशोक शर्मा पर हुए हमले के मामले में एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने घटना की बिंदुवार जांच करनी शुरू कर दी है। एसपी सिटी घटना स्थल कॉलोनी धर्मलाेक नगर में पीड़ित आर्य अशोक शर्मा को पुलिस के साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आस पास निवासरत लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित आर्य अशोक शर्मा के भी बयान दर्ज किए। और पुलिस भूमिका की भी जांच की । सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने