
औरैया // सहार क्षेत्र के गांव पुर्वा खुते में गुरुवार की रात गेहूं के खेत में आग लग गई इसे देख ग्रामीणों मेंहड़कंप मच गया आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी,आग से दो बीघा फसल जलकर राख हो गई है गांव पुरवा खुते निवासी राजेंद्र सिंह ने गांव के बाहर स्थित छह बीघा खेत बटाई पर लिए हैं इन खेतों में उसने गेहूं की फसल की पैदावार की है गुरुवार की रात लगभग 10 बजे खेत में अचानक आग लग गई,इसकी जानकारी आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने राजेंद्र सिंह को दी मौके पर पहुंचे राजेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक दो बीघा से अधिक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है,ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शुक्रवार को बिधूना तहसील के अधिकारियों को दी वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know