बलरामपुर- सामान्य प्रेक्षक व पुलिस प्रेक्षक लोकसभा श्रावस्ती महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मंडी परिषद  में बनाए जाने वाले  स्ट्रांग रूम का किया गया भौतिक निरीक्षण व संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

आज सामान्य प्रेक्षक श्री किशोर  कुमार व पुलिस प्रेक्षक श्री ओमपति जामवाल लोकसभा श्रावस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मंडी परिषद  में  बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम का भौतिक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मतदान-मतगणना के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था , CCTV कैमरे मॉनिटरिंग रूम सहित सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े अन्य पहलुओं का भी बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
इस दौरान अपर जिलाधिकारी बलरामपुर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री बृजनन्दन राय,व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
          वी. संघर्ष की रिपोर्ट
            9452137917
               बलरामपुर l
          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने