राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर एक दुकानदार पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की टीम ने जुर्माना रसीद के साथ दुकानदार का फोटो सूट भी कराया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा मंडी चौराहे पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरूद्ध अभियान चलाया गया। प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत 20 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं प्लास्टिक जब्त करते हुये धनराशि 10 का जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिये गये कि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाये, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अभियान के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल व सफाई निरीक्षक केके सिंह व मुकेश शर्मा सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने