उतरौला बलरामपुर गोण्डा लोक सभा चुनाव के अन्तर्गत आने वाली उतरौला विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में बूथ अध्यक्षो का सम्मान किया गया। 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा की महत्वपूर्ण इकाई है आज भाजपा जिस सर्वोच्चता के शिखर पर विराजमान है वहां पहुंचने का कार्य भाजपा के बूथ अध्यक्षों की मेहनत के दम पर संभव हुआ है। 2024 के लोक सभा चुनाव में भी बूथ अध्यक्ष अपने कुशल प्रबंधन से भाजपा का कमल प्रत्येक बूथ पर खिलाएगें। विधायक ने बूथ अध्यक्षों का आवाह्न करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्षों को यह याद रखना है कि बचे हुए दिनों में मतदाता से पार्टी का संतुलन बना रहेगा। और पर्ची इत्यादि के लिए मतदाता को परेशान न होना पड़े।और प्रत्येक बूथ पर भाजपा पिछले चुनाव से तीन सौ वोट अधिक प्राप्त करें। विधायक ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एंव पदाधिकारियों को परिश्रम की पराकाष्टा करके भाजपा इतना मजबूत कर लेना है, कि मतगणना के दिन विरोधियों के पास कुर्ता झाडंने के अलावा‌ कोई विकल्प न बचे।
   इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सी बी माथुर, अंकुर गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्त,महेन्द्र सिंह ,सुधीर कुमार श्रीवास्तव,राम सजीवन तिवारी,अतुल गुप्ता,गंगाराम,हृदयराम ,लालजी तिवारी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने