उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा द्वारा आयोजित अग्नि शमन सेवा सप्ताह। 
बलरामपुर तुलसीपुर अग्निशमन प्रभारी छोटेलाल राम तथा फायरमैन मनोज कुमार ने  तुलसीपुर,पचपेडवा,गैसड़ी हर्रैय्या क्षेत्र के लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि आग जान लेवा है,आप इससे बच सकते है।
नगर क्षेत्र के लिए अग्नि निरोधक व अग्निशामक सिद्धांत।
- अपने मकानो दुकानो और कारखानो मे कुछ अग्नि शमन यंत्र अवश्य रखिए। और उसके प्रयोग करने की विधि की जानकरी प्राप्त करिये इस विषय पर अपने  
क्षेत्र के अग्नि शमन अधिकारी से मदद लिजिए। 
- आग लगने पर फायर ब्रिगेड को टेलीफोन करके अवश्य बुलाए। इसकी सेवाए सदैव निशुल्क उपलब्ध है।फायर स्टेशन का मोबाइल नंबर 9454418821,
7379385207 याद रखें एवं पुलिस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 112 को भी याद रखें एवं सूचित करें।
- बिस्तर पर लेटकर बीडी सिगरेट का प्रयोग मत कीजिए। 
- बिना बुझायें बीडी सिगरेट के टुकडे को इधर उधर मत फेकियें।
- माचिस अबोध बालक की पहसे दूर रखिए। 
- भोजन बनाने के पश्चात चूल्हे के ईंधन को पूर्ण रूप से बुझाकर छोडे।
- भोजन बनाते समय अपने कपडो का प्रयोग चुल्हे पर चढे बर्तनो को उतारने मे न करें।
-पटाखों को सुरक्षित स्थान पर छोडे तथा जलायें।
- घर मे बिजली के कटे फटे तारो को अवश्य बदलवा दें या मरम्मत करा ले सही ढंग का फ्यूज लगाए। 
- रात मे सोने.से पहलें गैस के सिलेंडर का.वाल्व बंद करना न भूले।
- गैस का रबड पाइप अधिक पुराना होने पर उसे बदलवा दें।
-गैस चूल्हा जलाने से पहले सुनिश्चित हो जावें कि गैस की गंध तो नही आ रही.है।
-एक ही कमरे.मे गैस का चूल्हा अगीठी और बिजली का.स्टोव एक साथ मत जलाये। 
- गैस का सिलेंडर खडी अवस्था मे रखिए। 
-घी तेल व प्रेट्रोल की आग को पानी से न बुझायें वर्ना फोम एक्सटिंम्युशर या मिट्टी और बालू से बुझाइये।
- बिजली से आग लगने पर सर्व प्रथम मेन   स्वच बंद कीजिए तत्पश्चात सी0ओ0टू0 या ड्राई पावडर एक्सटिंम्म्युशर अथवा सूखी मिट्टी  और बालू से बुझाइये।
-अपने कपडो मे आग लगने पर भागिये नही हो सके तो कम्बल लपेटिये वर्ना जमीन पर लेटकर लोट लगायें।


          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              वी. संघर्ष✍️
           9140451846
             बलरामपुर। 

        

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने