जौनपुर। दिलीप जायसवाल अध्यक्ष तो सतेंद्र अग्रहरि ने सचिव पद की ली शपथ
                              
जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा आयोजित 11वे दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मंगलम मैरिज लान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह, प्रांतीय सचिव प्रमोद कुमार दुबे, जिला समन्वयक लोकेश कुमार और अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलन करने के पश्चात वंदे मातरम् गीत के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

संस्थापक सदस्य ऋषि श्रीवास्तव द्वारा परिषद परिचय के क्रम में स्थापना से लेकर आजतक के परिषद विस्तार की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष शिव कुमार द्वारा सभी का स्वागत करते हुए कहा जौनपुर शाखा हमेशा से सेवा एव संस्कार के क्षेत्र में कार्य करती रही है। सह सचिव सुजीत गुप्ता ने जौनपुर शाखा द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।कोषाध्यक्ष शरद साहू पूरे वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया। महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि ने महिला उत्थान एव बाल संस्कार से संबंधित कार्यों को प्रस्तुत किया। पूरे वर्ष भर हुए कार्यों में सहयोग करने वालो को अध्यक्ष शिव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रांतीय सचिव प्रमोद कुमार दुबे द्वारा नए सत्र के लिए सर्वेश जायसवाल,ध्रुव जायसवाल,संतोष साहू,विष्णु कुमार गौड़,मनोज अग्रहरी,आदर्श कुमार,संजय साहू, डॉ आनंद मौर्य, डॉ वी पी गुप्ता, डॉ विशाल यादव, डॉ प्रेम कुमार संतोषी,उमेश जायसवाल,संजय जायसवाल,राकेश सोनी,मनीष गुप्ता,रूपेश कुमार अग्रहरी,मानिक चंद्र सेठ,शिव शंकर साहनी,आशुतोष पाठक,दया राम मौर्य,दीपक केशरी,प्रदीप सिंह, प्रवीन सिंह,दीपक श्रीवास्तव,राधे श्याम जायसवाल को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई।

प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह ने नए सत्र के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,सचिव सतेंद्र अग्रहरि,कोषाध्यक्ष,महेंद्र चौधरी,महिला संयोजिका प्रतिभा सिंह को पद की शपथ दिलाई। अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उन्हें उनके दायित्व की शपथ दिलाई। अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की जौनपुर शाखा पांच सूत्रों पर हमेशा अच्छा कार्य करती रही है आगे भी सेवा संस्कार समर्पण के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। नशा मुक्ति के लिए वृहत अभियान चला कर समाज को नशा मुक्ति करने का प्रयास करूंगा।शाखा के स्थाई प्रकल्प के रूप में मीरगंज गांव में स्थापित आंगनवाणी केंद्र एव ग्राम वासियों के लिए लगे पंप के द्वारा शुद्ध जल प्याऊ को निरंतर चलाने का कार्य किया जाएगा। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख डॉ अनिल सिंह ने अपने उद्बोधन में नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि जौनपुर शाखा का नाम अपने कार्यों के द्वारा पूरे काशी प्रांत में हमेशा ऊंचा रहा है। प्रांतीय सचिव प्रमोद कुमार दुबे ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों की योजना को बताया।
डॉ आनंद यादव द्वारा बहुत ही सुन्दर भक्ति गीत प्रस्तुत किया।संस्था के बच्ची रोशनी पटेल द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर शशांक सिंह रानू , ब्राम्हेश शुक्ला, अंजना सिंह, सतीश रघुवंशी, विष्णु सहाय, संजय गुप्ता, डॉ प्रिया सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, अवनींद्र तिवारी, रोशी सोनकर, राधे रमन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष शरदपटेल,विक्रम गुप्ता,भृगु नाथ पाठक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संतोष अग्रहरी,राजेंद्र निगम, गणेश साहू , प्रदीप जायसवाल, दिवाकर गुप्ता, रमेश सिंह, दिलीप सिंह, अजायनाथ जायसवाल, ध्रुव कुशवाहा, डा गौरव मौर्या, राजीव श्रीवास्तव, डा सौरभ रस्तोगी, प्रदीप सिंह,राम रतन सेठ, शिव कुमार सेठ प्रभात भाटिया, गौतम सोनी,चन्द्र प्रताप सेठ, शिवा वर्मा , आनंद साहू, संदीप सेठी, अजय गुप्ता, नगर संघचालक धर्मवीर जी, ज्ञानदत्त उपाध्याय ,भरत सेठ, राजेश अग्रहरी,संतोष अग्रहरी शंभूगंज,संस्था के सभी सदस्य एव महिलाओ ने दायित्व ग्रहण ने अपनी पूर्ण सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन विष्णु गौड़ और कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रहरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने