उतरौला बलरामपुर मदरसा अलजामेतुल गौसिया अरबी कालेज उतरौला के प्रिंसिपल मौलाना मुफ्ती मोहम्मद बैतुल्लाह ने माहे रमजान की फजीलत के बारे में बताया की रमजान का पूरा महीना मोमिनों के लिए खुदा की तरफ से रहमत,बरकत और मगफिरत से लबरेज है। लेकिन अल्लाह ने इस मुबारक महीने को तीन अशरों में तक्सीम किया है।
 पहला अशरा खुदा की रहमत वाला है। पहले अशरे में 10 दिनों तक अल्लाह की रहमत से सभी सराबोर होते रहेंगे। एक से 10 रमजान यानी पहले अशरे में खुदा की रहमत नाजिल होती है। दसवीं रमजान से दूसरा अशरा शुरू हो जाता है।रमजान का पहला अशरा बेशुमार रहमत वाला होता है।पूरे रमजान माह को 3 अशरों में बाँटा गया है। रमजान के पहले दस दिनों को पहला अशरा, दूसरे दस दिनों को दूसरा अशरा और आखिरी दस दिनों को तीसरा अशरा कहा जाता है। यानी पहले रोजे से 10 वें रोजे तक पहला अशरा,11वें रोजे से 20 वें रोजे तक दूसरा अशरा, और 21 वें रोजे से 30 वें रोजे तक तीसरा अशरा माना गया है। मौलाना मुफ्ती मोहम्मद बैतुल्लाह 
 ने बताया हैं, कि पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की एक हदीस है। जिसका मफूम है कि रमजान का पहला अशरा रहमत वाला है। और दूसरा अशरा अपने गुनाहों की माफी माँगने का है। और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से अल्लाह की पनाह चाहने वाला है। रमजान के पहले अशरे में अल्लाह की रहमत के लिए ज्यादा से ज्यादा इबादत की जानी चाहिए। इसी तरह रमजान के दूसरे अशरे में अल्लाह से अपने गुनाहों की रो-‍रोकर माफी माँगनी चाहिए। रमजान की तीसरा अशरा, जहन्नम की आग से अल्लाह की पनाह माँगने का है।
*वक्त की पाबंदी का अभ्यास कराता है रमज़ान*
रमजान का हर पल महत्व पूर्ण रखता है। रमजान में वक्त की पाबंदी का अभ्यास कराता है। रमजान के महीने में समय पर नमाज अदा करना, समय पर तिलावत करना, समय पर, इफतार करना,समय पर सेहरी करना,समय पर सोना,समय पर जागना ये सब अल्लाह की इबादत में शामिल है। रोजा ही एक ऐसी इबादत है जिसमे सीधा अल्लाह ताला से इन्सान का सम्पर्क होता है। क्योंकि अगर कोई नमाज पढ़ रहा है, तो दूसरा आदमी उसको देख रहा है। जकात दे रहा है, तो इसमें भी एक हाथ देता है लेने वाले का दूसरा हाथ सामने रहता है। रोज़ा की नमाज में अल्लाह और रोजेदार के अलावा तीसरा कोई नही जानता है। कि अल्लाह से क्या वार्ता हुयी। उन्होंने यह भी कहा की रमजान में नहीं बल्कि हमेशा कुरान शरीफ की खूब तिलावत करनी चाहिए। और नफिल की नमाज पढ़नी चाहिए। सारी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। यह महीना ऐसा है कि जो आदमी को आदमी से मिलाते हुए ग्यारह महीनों तक लगातार नेक काम करने बुराई से बचने का अभ्यास कराता है। रमजान के महीने में वक्त की पाबंदी खुदा का नायाब तोहफा है। रमजानुल मुबारक में मुसलमानों की दिनचर्या ही बदल जाती है। वैसे तो रोजाना पांच वक्त की नमाज पढ़ना हर मोमिन के लिए फर्ज है। लेकिन इस महीने की फजीलत ही अलग है।
 इस महीने में मुसलमान लोग रोजा रख रहे हैं,और पाबंदी से पांच वक्त की नमाज के आलावा तरावीह की भी नमाज अदा करते हैं। रोजा पूरे एक माह में ही हमें अभ्यास कराता है कि साल के शेष ग्यारह माह में हमें किस प्रकार से गुजारनी चाहिए।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने