जौनपुर। आप पार्टी ने किया सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

जौनपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर जहां पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे है। वहीं जौनपुर में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अंबेडकर पार्क में विरोध जताया। इस दौरान लाइन बाजार पुलिस ने अम्बेडकर पार्क पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

जिलाध्यक्ष को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के महासचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी जानकारी जिला प्रशासन व पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। उक्त विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए छात्र विंग के अध्यक्ष अरविंद यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जियालाल, सदर विधानसभा के अध्यक्ष अनिल यादव, अब्बू साद, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, संजय पाल, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, लक्ष्मी नारायण चैरसिया, शशिधर चैहान, इसरार अहमद, काशी प्रांत सचिव रघुवंश यादव, अरविन्द यादव, सरवेश यादव, अभिषेक यादव, अमर यादव, गोरख कुमार इत्यादि लोग शामिल हुए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने