राजकुमार गुप्ता 
सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश से भाकियू चढूनी के हजारों किसानों ने भाग लिया। महारैली में सम्पूर्ण भारत से किसानो ने पहुँच कर एक बार फिर साबित कर दिया कि पूरे देश का किसान एक है। संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान नेता मौजूद रहे, महापंचायत में गुरनाम सिंह चढूनी, राकेश टिकैत, समेत कई किसान नेताओं ने किसानो को सम्बोधित किया और अपनी मांगो को लेकर बात रखी।  भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए सरकार को चेताया कि किसानो की मांगे ना मानी गई तो इस बार आर पार की लड़ाई होगी। एक एकड़ सरसो में 15000 रुपए का नुकसान है। आज के टाईम में 9 लोगो के पास 50 करोड़ लोगो के बराबर संपत्ति है, 80 करोड़ लोग सरकार के रहमोकरम पर सरकार की भीख पर जिन्दा है, एक दिन में 38 बेरोजगार प्रतिदिन आत्महत्या कर रहा है, हरियाणा व उत्तर प्रदेश का युवा अपनी जमीनों को बेच बेच कर विदेशों को जा रहा है, आज देश की जो हालत है हम उसके लिए लड़ रहे है, किसानो और मजदूरों को बचाने की लड़ाई है । सरकार को हम चेताबनी देते हैं की सरकार अपनी आदत से बाज आ जाएं वरना ये देश का किसान है अगर सरकार अपने आप में सुधार नहीं करती है तो फिर जो अगला आंदोलन होगा उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा, लड़ाई आरपार की होगी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानो की मांगो को जल्द से जल्द पूरा करे। मथुरा व अन्य जनपदों से हजारों किसानों ने महापंचायत में भाग लिया। मंडल  महासचिव प्रेम सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष हीरा सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, सोनवीर सिंह, पंचम सिंह पचहरा, मेहताब सिंह सिकरवार, धमेंद्र गौतम, अंतराम, चरण सिंह पवार, प्रेम पाल सिंह पवार, महाराज सिंह आदि कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने