जौनपुर। अबकी बार 400 पार, जौनपुर लोकसभा सीट जनता इस बार भाजपा को देगी : सांसद सीमा द्विवेदी

भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मुंगराबादशाहपुर। नगर के सुजानगंज रोड स्थित एम स्कूल के पास आज भाजपा के लोकसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सांसद सीमा द्विवेदी ने किया और कहा कि अबकी बार भाजपा 400 पार जौनपुर में भी कार्यकर्ता उत्साहित हैं जिससे जनता यह सीट भाजपा को देगी। भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने जिताने की अपील। बदलापुर विधायक भी रहे मौजूद।

बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए देर शाम तक मुंगराबादशाहपुर नगर में अपने काफिले के साथ पहुंची सांसद सीमा द्विवेदी ने प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संयुक्त रूप से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी बिना एक दिन छुट्टी लिए दिन रात देश की सेवा कर रहें है। देश की अर्थब्यवस्था पांचवे नम्बर पर आ गयी है। गरीबों की उम्मीद बन गए हैं। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि देश में मोदी की प्रचंड लहर चल रही है ऐसे में जनपद से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह की जीत सुनिश्चित है। 

पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि भाजपा सरकार में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी ने चहुओर विकास किया है और अब लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा जरूर जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में माफियाओं का राज खत्म कर रहा है और सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। जिसका अब जानता इस चुनाव में जवाब देगी। प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव संगठन का हर कार्यकर्ता उत्साहित होकर लड़ता है यह सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है। अंत में घोषित प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, रंजीत भोज्यवल, संतोष गुप्ता, राजीव कुमार केशरी, राहुल दुबे, सोनू सेठ, मनीष त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, रवि भोज्यावल , अतुल त्रिपाठी, नितेश,सुनील तिवारी, सतीश सिंह, प्रभारी अमरनाथ यादव, सजल सिंह, सुशील मिश्र आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने